INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : आज दिनांक 13 अगस्त को राष्ट्रीय आह्वान पर फर्रुखाबाद में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सात किलोमीटर लंबी इस यात्रा में किसानों ने लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध और गंगा नदी पर बांध निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा का समापन सातनपुर आलू मंडी में हुआ, जहां किसानों ने पंद्रह सूत्रीय राष्ट्रीय ज्ञापन और पंद्रह सूत्रीय जिला स्तरीय ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
यात्रा में जनपद के सातों ब्लॉकों से किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि किसान की जमीन तब तक कोई नहीं ले सकता जब तक किसान खुद न चाहे। मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों का अपमान कर रही है और झूठे सपने दिखा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किसानों पर जबरदस्ती की गई तो लड़ाई आर-पार की होगी।
जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसी के समानांतर राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पहले से मौजूद है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस हाइवे को सिक्स लेन कर दिया जाए और लिंक एक्सप्रेसवे की जगह गंगा नदी पर बांध बनाया जाए, जिससे हर साल आने वाली बाढ़ से किसानों को बचाया जा सके।

किसानों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कई आश्रय स्थल बंद पड़े हैं जबकि इस बार बाढ़ विकराल रूप में है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन तत्काल प्रभाव से इन आश्रय स्थलों को खोले और राहत कार्य शुरू करे।
एक अन्य बड़ी समस्या खाद की कमी को लेकर भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ रही है। साथ ही, जिले की एकमात्र चीनी मिल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी आवाज उठाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी मिल के CCM और मुख्य लेखाधिकारी पिछले सात-आठ वर्षों से पद पर जमे हैं, जिससे मिल में भ्रष्टाचार चरम पर है।
किसानों ने मांग की कि पेराई सत्र से पहले चीनी मिल की मरम्मत का कार्य समय पर पूरा हो, ताकि सत्र के दौरान बार-बार खराबी और किसानों की रात में ठंड में प्रतीक्षा जैसी समस्याएं न हों।

इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सिंह सोमवंशी,सुबोध यादव, जिला महासचिव अभय यादव, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा,जिला सचिव संजय उर्फ बिजनेश यादव,पुजारी कटियार,सुशील दीक्षित बाबा जी,सुग्रीव सिंह पाल,संजीव यादव जिला प्रचार मंत्री राजेश उर्फ गुड्डू यादव, राजेश गंगवार, संजीव मिश्रा अरविंद गंगवार,तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनीश सिंह सोनू सोमवंशी,तहसील अध्यक्ष कायमगंज कश्मीर गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद राजीव उर्फ बड़े यादव,ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर शिवराम शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज पवन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर अजीत कुमार उर्फ टिंकू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शमसाबाद सतीश कठेरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अंकेश गंगवार,संजीव कुमार,राजीव ठाकुर,अभय गंगवार,रजत गंगवार, बिट्टो अवस्थी,तारा देवी ,मनोरमा,कुसुमलता,सीतादेवी सहित सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ उपस्थित रहे।
नीचे दी गई ताजा खबरें भी पढ़ें :-