INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद से शुरू हुई एक गैर-लाभकारी संस्था AIMRAH ने सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के फर्रुखाबाद में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से 19 जनवरी 2026 को उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर AIMRAH संस्था द्वारा जिलाधिकारी को एक अशोक स्तंभ, शुभकामना पत्र, तथा संस्था की पब्लिक कॉपी भेंट की गई। पब्लिक कॉपी में संस्था के उद्देश्यों, कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि संस्था समाजहित में किस प्रकार कार्य कर रही है और आगे किस दिशा में काम करने की योजना है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी “AIMRAH” की पब्लिक कॉपी पढ़ते हुए
अशोक स्तंभ भेंट किए जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त की और AIMRAH संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज के लिए कार्य करने वाली ऐसी संस्थाएं प्रशासन के लिए सहयोगी सिद्ध होती हैं और सकारात्मक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा “मैं चाहता हूँ AIMRAH राष्ट्रवादी सोच के साथ काम करें तो मेरा NGO के प्रति पूरा सहयोग रहेगा।
जिलाधिकारी महोदय को “शुभकामना पत्र” भेंट करते हुए
भेंट कार्यक्रम के दौरान AIMRAH संस्था के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें राजकमल सिंह (Chair Person, AIMRAH), अर्पित शाक्य (CEO, AIMRAH), धर्मवीर सिंह (Director General, AIMRAH), एवं सचिन कुशवाहा (CFO, AIMRAH) शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी जनपद के विकास के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहने की कामना की।
स्थानीय स्तर पर AIMRAH संस्था की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम न केवल प्रशासन और समाज के बीच समन्वय को मजबूत करते हैं, बल्कि जनहित के कार्यों को भी नई दिशा देते हैं।