INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में स्थित AIMRAH (ऐमराह) मुख्यालय पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सभी पांचों बोर्ड ऑफ डायरेक्टर राजकमल सिंह (चेयरपर्सन AIMRAH), अर्पित शाक्य (CEO AIMRAH), धर्मवीर सिंह (डायरेक्टर जनरल AIMRAH), सचिन कुशवाहा (CFO AIMRAH) आकाश सिंह (CHRO AIMRAH), पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य और स्थानीय आम जनमानस की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत AIMRAH (ऐमराह) मुख्यालय के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ हुई। धर्मवीर सिंह (डायरेक्टर जनरल AIMRAH), कालीचरन शाक्य (वरिष्ठ समाजसेवी), पुष्पराज शाक्य (वरिष्ठ समाजसेवी) के द्वारा फहराया गया। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और भारत माता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
AIMRAH मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे को सलामी देते हुए बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट एवं एक और अन्य तस्वीर
राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम स्थल पर महात्मा गांधी अमर रहें, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहें, भगत सिंह अमर रहें, सुखदेव अमर रहें, राजगुरु अमर रहें और चंद्रशेखर आजाद अमर रहें जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। इन नारों के माध्यम से देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संस्था की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि भविष्य में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) जैसे राष्ट्रीय पर्व AIMRAH (ऐमराह) मुख्यालय पर नियमित रूप से मनाए जाएंगे। इसके साथ ही महापुरुषों की जयंती और शहादत दिवस पर भी सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी को देशभक्ति और संविधान के मूल्यों से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम के समापन पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन की सराहना की। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम से जुड़ी मुख्य जानकारी (तालिका)
विवरण
जानकारी
आयोजन
गणतंत्र दिवस समारोह
स्थान
AIMRAH (ऐमराह) मुख्यालय, जनपद फर्रुखाबाद
तिथि
26 जनवरी
प्रमुख गतिविधियाँ
तिरंगा फहराना, राष्ट्रगान, नारेबाजी
उपस्थिति
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, पदाधिकारी, सदस्य, आम नागरिक
विशेष आयोजन
प्रसाद वितरण
भविष्य की योजना
26 जनवरी, 15 अगस्त व महापुरुषों की जयंती/शहादत दिवस पर कार्यक्रम
INDC Network : देश-विदेश:- यूएन सुरक्षा परिषद में ईरान मुद्दे पर अमेरिका से भिड़े रूस और चीन, बढ़ा वैश्विक तनाव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका, रूस और चीन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अमेरिका ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध और हथियारों की आपूर्ति रोकने की मांग… Read more: UN में ईरान मुद्दे पर भिड़े अमेरिका, रूस और चीन; परमाणु कार्यक्रम पर तेज हुई बहस
INDC Network: हापुड़,उत्तरप्रदेश:- हापुड़ में पुलिस का बड़ा छापा, सपा नेता के घर से 55 भरे गैस सिलेंडर बरामद उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। गांव असौड़ा में सपा नेता अब्दुल रेहान के घर पर जिला पूर्ति विभाग और पुलिस ने छापा मारकर 55 भरे… Read more: हापुड़ में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, सपा नेता के घर से 55 भरे सिलेंडर बरामद
INDC Network: लखनऊ, उत्तरप्रदेश:- एलपीजी किल्लत पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- अब LPG का मतलब ‘लापता गैस’ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब LPG का मतलब ‘लापता गैस’ हो गया है। अखिलेश… Read more: LPG संकट पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- अब LPG का मतलब ‘लापता गैस’
INDC Network : उत्तरप्रदेश :- एलपीजी आपूर्ति पर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गैस की कमी को लेकर अफवाहें न फैलने… Read more: यूपी में LPG कालाबाजारी पर सख्त CM योगी, जमाखोरी करने वालों पर तुरंत FIR के निर्देश
INDC Network: नई दिल्ली :- जयशंकर की बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने दी अनुमति ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। ईरान ने दो भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और… Read more: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरेंगे भारतीय जहाज, ईरान की अनुमति से भारत को क्रूड ऑयल राहत
INDC Network:नई दिल्ली :- 13 साल से वेजिटेटिव स्टेट में हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव यूथेनेशिया मंजूरी सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी है। 2013 में हुए एक हादसे के बाद वह पिछले 13 वर्षों से… Read more: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु की अनुमति