INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : जिले के खेल प्रेमियों और विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्वप्रसिद्ध भारतीय रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली 26 फरवरी 2026, गुरुवार को सुबह 10:00 बजे SRS Global School कैंपस में आयोजित वार्षिक खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी पोस्टर और खली के आधिकारिक वीडियो संदेश में उन्होंने स्वयं फर्रुखाबाद आने की पुष्टि की है। वीडियो में खली ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्कूल परिसर में पहुंचें और उनसे मुलाकात करें।
विद्यार्थियों के लिए खास अवसर : यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल खेल उत्सव होगा, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी से प्रेरणा लेने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। खली अपने संघर्ष, अनुशासन और फिटनेस के अनुभव साझा कर सकते हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी: 📅 तारीख: 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) ⏰ समय: सुबह 10:00 बजे 📍 स्थान: SRS Global School Campus, सहाबगंज चौराहा, गंगा दरवाजा, शनि देव मंदिर के पास, फर्रुखाबाद
खली ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने सभी अभिभावकों, छात्रों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। खली के आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और खेल प्रेमियों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।
INDC Network:नई दिल्ली:- क्लास-8 की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान एनसीईआरटी की कक्षा-8 की सोशल साइंस किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ संबंधी अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और मामले की… Read more: एनसीईआरटी किताब पर CJI सख्त, न्यायपालिका को बदनाम नहीं होने देंगे
INDC Network:बिहार ,भारत:- चौकीदार-दफादार पर बल प्रयोग की निंदा, प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री से करेगा मुलाकात पटना में चौकीदार-दफादारों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है और अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को बिहार के डिप्टी सीएम व… Read more: पटना लाठीचार्ज पर भड़के चिराग पासवान, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
INDC Network : लखनऊ, उत्तर प्रदेश :- माधौगढ़ सीट से आशीष पांडेय को बनाया प्रभारी, बसपा ने समय से पहले शुरू की तैयारी बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहली बड़ी राजनीतिक घोषणा करते हुए जालौन की माधौगढ़ सीट से ब्राह्मण नेता आशीष पांडेय को प्रभारी नियुक्त… Read more: मायावती ने 2027 चुनाव हेतु ब्राह्मण चेहरे पर लगाया पहला बड़ा दांव
INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : जिले के खेल प्रेमियों और विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्वप्रसिद्ध भारतीय रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली 26 फरवरी 2026, गुरुवार को सुबह 10:00 बजे SRS Global School कैंपस में आयोजित वार्षिक खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी पोस्टर… Read more: विश्व प्रसिद्ध रेसलिंग स्टार खली 26 फरवरी 2026 को फर्रुखाबाद पहुंचेंगे।
INDC Network: नई दिल्ली :- टोक्यो में मित्सुई और कोनोइके से मुलाकात, सेमीकंडक्टर-डेटा सेंटर पर चर्चा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे, जहां उन्होंने टोक्यो में प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में निवेश के अवसरों… Read more: जापान पहुंचे सीएम योगी, निवेशकों संग बैठक; यूपी में निवेश का दिया आमंत्रण
INDC Network: फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : जनपद फर्रुखाबाद में 24 फरवरी 2026 को लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने भाग लिया। जनपद में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत… Read more: फर्रुखाबाद खबर: किसानों की मर्जी बिना अधिग्रहण नहीं, लिंक एक्सप्रेसवे पर भड़की भाकियू टिकैत