# Operation Sindoor की सफलता पर भारत माता की जयघोष के साथ फर्रुखाबाद में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन हुआ। इस गौरवपूर्ण यात्रा में खुद सांसद #MukeshRajputMP की उपस्थिति रही। साथ ही 500 से अधिक पूर्व एवं वर्तमान भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भारतीय सेना की वीरता व अदम्य साहस को नमन करते हुए यह रैली देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में सम्पन्न हुई।
लेकिन कुछ सवाल भी उठना लाज़मी हैं –
- क्या यह जंग सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की थी?
- क्या पाकिस्तान से भारत की टक्कर पूरे देश की नहीं थी?
- तो फिर सिर्फ एक राजनीतिक दल इस जीत का उत्सव क्यों मना रहा है?
- क्या यह वोट की राजनीति का एक और चेहरा है?
देश की जीत का जश्न पूरे देश को मनाना चाहिए – न कि किसी पार्टी विशेष को। सेना का सम्मान राष्ट्र से ऊपर होना चाहिए, राजनीति से नहीं।