Breaking News !

Kasganj (Kanshi Ram Nagar)

बुलंदशहर सड़क हादसा: कासगंज के नौ लोगों ने गंवाई जान, गोगामेड़ी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की मौत

INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब कासगंज जिले के कई गांवों के श्रद्धालु गोगामेड़ी यात्रा पर जा रहे थे। श्रद्धालुओं से भरी दो मंजिला ट्रैक्टर-ट्रॉली को बुलंदशहर में पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो मंजिला ट्रॉली में सवार थे 105 लोग

जानकारी के अनुसार थाना सोरों क्षेत्र के गांव रफातपुर के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक प्रमोद कुमार ने यात्रा का आयोजन किया था। यात्रा में रफातपुर, मिलकनिया, नगला बसंत और भैसोरा गांव के करीब 105 लोग शामिल हुए। ट्रॉली को दो मंजिला बनाया गया था और श्रद्धालु नीचे तथा ऊपर दोनों हिस्सों में बैठे थे। बारिश से बचने के लिए ऊपर पॉलिथीन डाल दी गई थी।

मां-बेटे समेत कई परिवार तबाह

हादसे में रफातपुर निवासी सोरन सिंह का परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ। उनकी पत्नी रामबेटी और बेटा विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह कई परिवारों के सदस्य इस दर्दनाक दुर्घटना में काल के गाल में समा गए। हादसे की खबर मिलते ही गांवों में कोहराम मच गया और चारों ओर मातम छा गया।

हादसे से पहले पूजा-अर्चना

ग्रामीणों ने गोगामेड़ी यात्रा से पहले अपने घरों में पूजा-अर्चना की थी। रविवार शाम करीब 6:30 बजे सभी लोग यात्रा पर निकले। रास्ते में कुछ देर रुकने के बाद देर रात बुलंदशहर की ओर बढ़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कई श्रद्धालु नींद में थे और अचानक हुई टक्कर से पूरा ट्रॉली मलबे में बदल गई।

गांवों में मातम, प्रशासन हरकत में

हादसे की सूचना गांवों में रात करीब 2:30 बजे पहुंची। रातों-रात बड़ी संख्या में लोग बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। सुबह तक मृतकों के घरों में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ आई। रोते-बिलखते परिजनों का हाल बेहाल है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों एवं घायलों की सूची बनाई।

दोष किसका?

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के लिए कंटेनर चालक जिम्मेदार है जिसने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। वहीं, कई लोग ट्रॉली के ओवरलोड होने को भी दुर्घटना का कारण मान रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। नीचे दी गई ताजा खबरें भी पढ़ें :-

What's your reaction?

Related Posts

1 of 3

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *