मौसम देखें

Breaking News !

Farrukhabad

रौनक शाक्य ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय और 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, अखिल भारतीय शाक्य महासभा ने किया सम्मान

INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद जनपद की प्रतिभाशाली बालिका रौनक शाक्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राजधानी लखनऊ में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुरहास कन्हैया, खेड़ा निवासी डॉ. विजय शाक्य की बेटी रौनक शाक्य ने भाग लिया और 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, वहीं 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

रौनक की इस उपलब्धि के बाद बड़ी सफलता पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई फर्रुखाबाद ने उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवम शाक्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील बाबू शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शाक्य, उपाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, सांस्कृतिक सचिव सोनू कुशवाहा, एडवोकेट संजय शाक्य, सदस्य सुनीता दीदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पंचशील पट्टिका भेंट, मिष्ठान वितरण कर और स्नेहपूर्वक शुभकामनाएं देकर रौनक के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रौनक शाक्य को अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई फर्रुखाबाद उनका सम्मान करते हुए

रौनक बचपन से ही पढ़ाई और खेलों में समान रूप से रुचि रखती हैं। उनके पिता डॉ. विजय शाक्य ने कहा,

“मेरी बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। हमारा अगला लक्ष्य नेशनल गेम्स 2025 है, जिसमें वह प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करेगी।”

वर्तमान में रौनक को विशेष कोचिंग देकर तैयार किया जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकती हैं।

उनकी यह सफलता न केवल परिवार, समाज और जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि वह उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो खेलों में भविष्य बनाना चाहते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *