Breaking News !

Deoria

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर देवरिया में सपा का उग्र प्रदर्शन, दो दर्जन नेता हिरासत में

INDC Network : देवरिया, उत्तर प्रदेश : दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही देवरिया में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अनुपम नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के सामने इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक धरना देने के बाद सपा नेताओं ने शहर के सिविल लाइन रोड की ओर कूच किया और सड़क जाम कर दी। इसके चलते लंबा जाम लग गया और यातायात ठप हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने नेताओं को हटाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपनी जगह छोड़ने से इनकार कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो दर्जन से अधिक सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन भेजा गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में रामश्रय यादव पहलवान, अनुपम नारायण सिंह खोखा, बेतूललाल चौधरी, रामप्रकाश यादव, राजवंशी राजभर, अवनीश यादव, रणवीर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, मनोज यादव, खुशीर अलाम, सूरज यादव, मनीष सिंह, हरीकेश यादव, सचिन, लारेख रहमान, सुहेल अंसारी, गिरीश जायसवाल, अर्जुन यादव, रामनारायण, हरेंद्र सिंह त्यागी, शिवम दुबे, देवेंद्र यादव, मुलायम समेत कई अन्य शामिल हैं।

दिल्ली में विपक्ष के आंदोलन के दौरान अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर देवरिया में विरोध और तेज हो गया। दोपहर में सुभाष चौक पर धरना देने के बाद जब सपा नेताओं ने सिविल लाइन रोड पर जाम लगाया तो पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में रखा गया।

What's your reaction?

Related Posts

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *