Loading...
Sports

SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? कप्तानी को लेकर नाराजगी की खबर

रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फ्रेंचाइजी से अलग होने पर विचार कर रहे हैं। टीम की कप्तानी से जुड़े बदलावों के बीच उनकी नाराजगी की चर्चा है।
Share:
SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? कप्तानी को लेकर नाराजगी की खबर
Abhishek Shrama
Read in your preferred language.

आईपीएल रिटेंशन और रिलीज की चर्चाओं के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर खबरें सामने आई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक फ्रेंचाइजी के मौजूदा फैसलों से कथित तौर पर खुश नहीं हैं और दूसरे विकल्प तलाश सकते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि SRH की कप्तानी में बदलाव की चर्चा और ईशान किशन को कप्तानी सौंपे जाने की संभावनाओं के बीच अभिषेक शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हुई हैं। हालांकि, उनके अगले कदम को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।