योगी सरकार का दावा: यूपी में 10 एक्सप्रेसवे संचालित, 7 शहरों में मेट्रो और 17 एयरपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कनेक्टिविटी के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि अब 10 एक्सप्रेसवे संचालित हैं और 7 शहरों में मेट्रो सेवाएं चल रही हैं। उन्होंने 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी जिक्र किया।