समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी।
अखिलेश यादव ने इसे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ नाम दिया है। उन्होंने अपने संदेश में ‘सत्ताइस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र’ का जिक्र किया। पार्टी की रणनीति में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्गों पर विशेष ध्यान रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र आगामी चुनाव के लिए पार्टी की प्राथमिकताओं और वादों को सामने रखेगा।