दीपिका और रणवीर ने अपनी नवजात बेटी के जन्म की घोषणा एक तस्वीर के जरिए की, जिसमें बच्चे के पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से कपल को बधाइयां मिलने लगीं।
यह दीपिका और रणवीर की दूसरी बेटी है। इससे पहले दोनों सितंबर 2024 में पहली बार माता-पिता बने थे। उनकी पहली बेटी का नाम दुआ है। दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था।
दूसरे बच्चे के जन्म से पहले मंदिर पहुंचे थे कपल
दूसरे बच्चे के जन्म से ठीक पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर के माता-पिता भी उनके साथ मौजूद थे। इससे एक दिन पहले रणवीर सिंह लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे।
दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद दोनों ने अपनी मैटरनिटी शूट की तस्वीरें भी साझा की थीं। https://www.instagram.com/p/DdeF9lOsviM/?stkn=MzRlODBiNWFlZA==
2018 में हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर हुई थी। कई वर्षों तक डेटिंग के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे।