उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। नागल थाना क्षेत्र के लखनौती गांव में 27 वर्षीय कोमल का शव उनके घर के अंदर बेड पर मिला। कोमल गांव में ग्राम पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थीं।
घर में मिला कोमल का शव
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पुलिस को गांव में एक युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
भाई आशीष से पूछताछ
पुलिस ने मृतका के भाई आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुरुआती जांच में पुलिस अन्य पहलुओं के साथ कथित प्रेम प्रसंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसपी देहात मयंक पाठक के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार तथा ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।