Loading...
India

योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन, 20 KM लंबे रोड शो से साधेंगे पूर्वांचल!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गोरखपुर में 20 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सपा के राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
Share:
योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन, 20 KM लंबे रोड शो से साधेंगे पूर्वांचल!
अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर पहुंच रहे हैं।

अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरी चौरा के देवकही गांव तक करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस दौरान वह विशेष रूप से तैयार किए गए 'पीडीए रथ' पर सवार रहेंगे।

एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य

समाजवादी पार्टी ने इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। गोरखपुर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के अलावा पूर्वांचल के दूसरे जिलों से भी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

देवकही गांव पहुंचकर अखिलेश यादव स्वतंत्रता सेनानी और शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह पूर्व बीजेपी नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अजय सिंह टप्पू के सपा में शामिल होने की चर्चा

इस कार्यक्रम में बिन्नू सिंह के भाई अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की भी चर्चा है। उन्हें चौरी चौरा विधानसभा सीट से सपा का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गोरखपुर को बीजेपी का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का यह दौरा पूर्वांचल की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।