Loading...
Sports

भारत से हारकर भी पाकिस्तान ने जीता दिल, SAFF फाइनल के बाद टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

SAFF चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता। मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर खेल भावना और आपसी सम्मान का परिचय दिया।
Share:
भारत से हारकर भी पाकिस्तान ने जीता दिल, SAFF फाइनल के बाद टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारत और पाकिस्तान के बीच SAFF चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद मैदान पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींचा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और हाई-फाइव देकर खेल भावना का संदेश दिया।

मैच में पाकिस्तान ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में आलमगीर गाजी के गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद 59वें मिनट में जुनैद शाह को VAR समीक्षा के बाद रेड कार्ड दिखाया गया।

भारत की ओर से 60वें मिनट में सुहैल अहमद भट ने बराबरी का गोल किया, जबकि 88वें मिनट में संदीप मंडी ने निर्णायक गोल दागकर भारत को 2-1 से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ भारत ने अपना 10वां SAFF चैंपियनशिप खिताब और लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया।