इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भविष्य में अमेरिका का कोई राष्ट्रपति इजरायल के प्रति विरोधी रुख अपना सकता है। उन्होंने ऐसे हालात से निपटने के लिए अभी से तैयारी करने की जरूरत बताई।
नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के बचे समय में अमेरिका के साथ अपने संबंध मजबूत करने चाहिए। साथ ही, भारत समेत दूसरे देशों के साथ भी रणनीतिक गठबंधन बढ़ाने चाहिए।
भारत का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “भारत कोई छोटा देश नहीं है।” उन्होंने लैटिन अमेरिकी देशों के साथ संबंध मजबूत करने पर भी जोर दिया। यह बयान इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले आया है।