Loading...
India

राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' को संबोधित किया, कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें

राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के 5वें एडिशन को संबोधित किया। उन्होंने ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर करीब 60 मिनट बात की। कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे।
Share:
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' को संबोधित किया, कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें
इंदौर में छात्रों की गूँज कार्यक्रम के दौरान राहुल गाँधी
Read in your preferred language.
INDC Network : इंदौर, मध्य प्रदेश : राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' को संबोधित किया। कार्यक्रम के 5वें एडिशन में उन्होंने ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय करीब 60 मिनट बात की। कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे।

छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है।

उन्होंने कहा- छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है, हालांकि कुछ जगह कैंडिडेट्स की भी गलती है। इस पर सामने बैठे छात्रों ने जवाब दिया- सर, हम सिस्टम से हार गए। कांग्रेस ने बताया कि कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। इसकी अनुमति 31 शर्तों के साथ मिली।

'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

राहुल ने कहा- स्टूडेंट देश का फाउंडेशन होता है। स्टूडेंट देश को बनाता है। शिक्षा कोई लग्जरी नहीं है, हर स्टूडेंट का हक है। किंडर से मिड डे मील, स्कूल, कॉलेज और रोजगार… ये आपका काम नहीं है। ये हिंदुस्तान की सरकार का काम है। सरकार को सिस्टम चलाना चाहिए, मगर देश में उलटा हो रहा है।
मंच पर वीडियो चलाया, लोगों की बातचीत के हिस्से दिखाए

स्टूडेंट्स से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा- हमने आपको स्टूडेंट्स का वीडियो दिखाया। अब अंधभक्तों का वीडियो देखिए इसके बाद मंच से एक वीडियो चलाया गया, जिसमें अलग-अलग लोगों के बयानों के अंश दिखाए गए।

'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल ने कहा- किसी भी देश की शिक्षा का सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन देश में उलटा हो रहा है। पहले देश में आईआईटी बने, स्कूल बने, अब पूरा रिवाइंड किया जा रहा हे। मैं आपको आंकड़े दिखाउंगा। मैं सबूत के साथ दूंगा कि शिक्षा कैसे बर्बाद हो रही है। इसके बाद राहुल ने आंकड़ों की स्लाइड दिखाई।