Loading...
India

ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर रामगोपाल यादव का तंज, बोले- 'जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो'

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो ही होगा। उनका यह बयान यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी चर्चा का विषय बन गया है।
Share:
ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर रामगोपाल यादव का तंज, बोले- 'जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो'
Ram Gopal Yadav

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर निशाना साधा है।

इटावा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो ही मिलेगा।"

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाया है। इस गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

रामगोपाल यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस गठबंधन के चुनावी असर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।