Loading...
India

राहुल गांधी की दिल्ली रैली में नहीं पहुंचे यूपी युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी, सभी को किया गया सस्पेंड

राहुल गांधी की दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल नहीं होने पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें 12 जिलाध्यक्ष, 3 प्रदेश उपाध्यक्ष, 33 प्रदेश महासचिव और 18 प्रदेश सचिव शामिल हैं।
Share:
राहुल गांधी की दिल्ली रैली में नहीं पहुंचे यूपी युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी, सभी को किया गया सस्पेंड
Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस में बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई सामने आई है। राहुल गांधी की दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल नहीं होने पर यूपी युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कार्रवाई में 12 जिलाध्यक्ष, 3 प्रदेश उपाध्यक्ष, 33 प्रदेश महासचिव, 18 प्रदेश सचिव, एक संयुक्त सचिव और एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शामिल हैं।

इस कार्रवाई में प्रयागराज के पांच पदाधिकारी भी शामिल हैं। इनमें जिलाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा, प्रदेश महासचिव निशांत रस्तोगी और अनुभव सिंह तथा प्रदेश सचिव आयुष मौर्या के नाम शामिल हैं।

बताया गया है कि यह कार्रवाई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है। संगठन ने रैली में अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता माना है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है।