पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले गानों को लेकर विवाद सामने आया है। 21 नवंबर 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका लाइव कॉन्सर्ट आयोजित होना है। यह कार्यक्रम 'RuPay Aura India Tour' का हिस्सा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यक्रम में कुछ गानों को शामिल नहीं करने की मांग की है। यह पत्र चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेंनावर की शिकायत के आधार पर लिखा गया है।
DCPU ने अपने पत्र में बच्चों और युवाओं पर गानों के प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों की सुरक्षा और आयोजन के दौरान ध्वनि स्तर तथा फ्लैशिंग लाइट्स को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
पत्र में यह भी बताया गया है कि कार्यक्रम में 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति है। DCPU ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि सरकार के साथ बातचीत करने के बाद लोगों के हित में उचित फैसला लिया जाएगा।
अब इस मामले में पुलिस और प्रशासन के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।