स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने संजय आजाद के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की थी और गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। भारद्वाज ने अपने पक्ष में घटना को आत्मरक्षा बताया था और कहा था कि उन्हें भीड़ ने घेर लिया था।
अदालत ने अंतरिम जमानत देते हुए स्पष्ट किया था कि नियमित जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई होगी। अदालत ने यह भी कहा था कि जमानत को सार्वजनिक प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।
रिहाई के बाद स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद को 'शेर' बताते हुए एक एएसपी नेता को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है।