भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, वैष्णवी शर्मा ने लिए 5 विकेट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। वैष्णवी शर्मा ने 5 विकेट लिए, जबकि प्रतीका रावल और शेफाली वर्मा ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत को शानदार जीत दिलाई।