Loading...
Sports

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टीम का ऐलान जल्द, टेस्ट में 6 पेसर संभव

भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20, वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान 6 या 7 अक्टूबर को होने की संभावना है। टेस्ट टीम में 16-17 खिलाड़ी और 6 से 7 तेज गेंदबाज शामिल किए जा सकते हैं।
Share:
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टीम का ऐलान जल्द, टेस्ट में 6 पेसर संभव
India Squad New Zealand Tour
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भारत को पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। साथ ही इंडिया A टीम भी न्यूजीलैंड जाएगी, जहां तीन अनाधिकारिक टेस्ट खेले जाने हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय चयन समिति करेगी। अजीत अगरकर का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह समिति पहली बार टीम का चयन करेगी।

टेस्ट टीम में 16 से 17 खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की संभावना है। इसमें 6 से 7 तेज गेंदबाज हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकाश दीप प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल हो सकते हैं, जबकि छठे पेसर के लिए आकिब नबी, अंशुल कंबोज या मुकेश कुमार के नाम चर्चा में हैं।

शुभमन गिल की टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी जारी रहने की संभावना है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टेस्ट की तैयारी के कारण गिल और कुछ अन्य टेस्ट विशेषज्ञ आखिरी दो वनडे से बाहर रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है।