Loading...
India

फर्रुखाबाद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन, 8 अक्टूबर से टाउन हॉल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना

फर्रुखाबाद में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर संयोजक शहेजान मंसूरी ने जनपद के नेताओं, युवाओं और पीड़ित मतदाताओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।
Share:
फर्रुखाबाद में  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन, 8 अक्टूबर से टाउन हॉल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना
शहेजान मंसूरी की तस्वीर जनता से अपील करते हुए
Read in your preferred language.
INDC Network : फर्रुखाबाद। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर संयोजक शहेजान मंसूरी ने एक वीडियो जारी कर जनपद के नेताओं, युवाओं और पीड़ित मतदाताओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर है और इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी होनी चाहिए।

शहेजान मंसूरी की ओर से जारी अपील में आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किए जाने की बात कही गई है। उन्होंने जनपद के लोगों से आंदोलन में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया हैYouTube Video


जानकारी के अनुसार, आंदोलन का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से अनिश्चितकालीन रूप से फर्रुखाबाद के टाउन हॉल पार्क में प्रस्तावित है। आंदोलन का स्वरूप शांतिपूर्ण स्थायी धरना एवं आंदोलन बताया गया है।

आयोजक ने यह भी कहा गया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुविधाओं में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न नहीं किया जाएगा। 

शहेजान मंसूरी ने अपनी अपील के माध्यम से नेताओं, युवाओं और मतदाताओं से आंदोलन में भाग लेने की बात कही है। अब प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है और आंदोलन में कितने लोग शामिल होते हैं, इस पर नजर रहेगी।