फर्रुखाबाद: थाने से रिहाई के बाद भी शहेजान मंसूरी के घर पर पुलिस तैनात, हाउस अरेस्ट से इनकार; कार्रवाई पर उठे सवाल
फर्रुखाबाद में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले शहेजान मंसूरी को पुलिस ने 9 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया था। करीब 22 घंटे बाद थाने से रिहाई के बावजूद, खबर लिखने तक उनके घर पर दिन-रात पुलिसकर्मियों की तैनाती है। अधिकारी इसे हाउस अरेस्ट के बजाय सुरक्षा व्यवस्था बता रहे हैं, लेकिन बिना लिखित आदेश पुलिस तैनाती को लेकर सवाल उठ रहे हैं।