Loading...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की सभी खबरें

94 खबरें
फर्रुखाबाद में शहेजान मंसूरी 12 घंटे से पुलिस हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
India 10 Oct 2026, 11:52 AM

फर्रुखाबाद में शहेजान मंसूरी 12 घंटे से पुलिस हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

फर्रुखाबाद के टाउन हॉल पार्क में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शहेजान मंसूरी को पुलिस ने 9 अक्टूबर की रात हिरासत में ले लिया। 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक उन्हें थाना मऊ दरवाजा में रखा गया था। पुलिस सुरक्षा और अनुमति का हवाला दे रही है, जबकि प्रदर्शनकारी इसे आवाज दबाने की कार्रवाई बता रहे हैं।

फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मी की मौत के मामले में थानाध्यक्ष हटे, दरोगा निलंबित
India 08 Oct 2026, 11:23 AM

फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मी की मौत के मामले में थानाध्यक्ष हटे, दरोगा निलंबित

फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मी अमित मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। राजेपुर थानाध्यक्ष को हटाकर दरोगा आशुतोष यादव को निलंबित कर दिया गया है।

फर्रुखाबाद में  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन, 8 अक्टूबर से टाउन हॉल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना
India 07 Oct 2026, 02:41 PM

फर्रुखाबाद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन, 8 अक्टूबर से टाउन हॉल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना

फर्रुखाबाद में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर संयोजक शहेजान मंसूरी ने जनपद के नेताओं, युवाओं और पीड़ित मतदाताओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।

लखनऊ में बन रही देश की पहली AI City, CM योगी ने बताया बड़ा प्लान
India 07 Oct 2026, 12:36 PM

लखनऊ में बन रही देश की पहली AI City, CM योगी ने बताया बड़ा प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार लखनऊ को भारत के प्रमुख AI innovation cities में विकसित करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। AI City में तकनीक, स्टार्टअप और रिसर्च को बढ़ावा देने की योजना है।

अखिलेश यादव ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? PDA नैरेटिव पर क्या असर पड़ेगा?
India 07 Oct 2026, 12:05 PM

अखिलेश यादव ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? PDA नैरेटिव पर क्या असर पड़ेगा?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा के तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने पर सियासी चर्चा तेज है। UPTak के विश्लेषण में इसके पीछे की वजह और सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नैरेटिव पर संभावित असर को समझाया गया है।

अखिलेश यादव ने बताया, सपा ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा
India 06 Oct 2026, 05:19 PM

अखिलेश यादव ने बताया, सपा ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा

अखिलेश यादव ने यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी न उतारने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि अब सपा का फोकस तीन सीटों पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर है।

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियां पहुंचीं
India 06 Oct 2026, 05:16 PM

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियां पहुंचीं

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मी, पुलिस और दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

उमेश पाल हत्याकांड: अरमान बिहारी की कोर्ट में पेशी, 22 मिनट चली सुनवाई
India 06 Oct 2026, 05:12 PM

उमेश पाल हत्याकांड: अरमान बिहारी की कोर्ट में पेशी, 22 मिनट चली सुनवाई

उमेश पाल हत्याकांड में 5 लाख रुपये के इनामी वांछित आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज की एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। करीब 22 मिनट की सुनवाई के बाद अदालत ने उसे वापस बिहार की गया जिला जेल भेजने का आदेश दिया।

आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक
India 05 Oct 2026, 06:49 PM

आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक

बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की एक बार फिर वापसी हुई है। मायावती ने उन्हें BSP का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। पार्टी के अनुसार, यह फैसला विचार-विमर्श के बाद पार्टी और आंदोलन के हित में लिया गया है।

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 4 की मौत
India 05 Oct 2026, 05:19 PM

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 4 की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई।

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
India 05 Oct 2026, 05:18 PM

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव ने वाराणसी से सक्रिय राजनीति में कदम रखा और सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।