
बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान और 50 हजार रुपये आग में जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
ओमप्रकाश कश्यप निवासी ग्राम गढ़िया के घर में आग लगने से बेटी की शादी के लिए जुटाया गया करीब 4 लाख रुपये का सामान और 50 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना रात करीब 1 बजे की बताई गई है।


































































































